कंधे की कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:31

कंधों के लिए रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज, होंगे मजबूत -

बार्बेल पुश प्रेस और मिलिट्री प्रेस
कंधों को मजबूत बनाने के लिए बार्बेल पुश प्रेस सबसे बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है। इस एक्सरसाइज की खासियत ये है कि इसको करने से आपकी पूरी बॉडी बिल्ड होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए बार्बेल को अपने ऊपरी चेस्ट पर रखें। फिर अपने घुटनों को थोड़ा मोड़े और बार्बेल को ऊपर की ओर प्रेस करते हुए सीधे खड़े हो जएं। इस एक्सरसाइज को आप अपनी क्षमता के अनुसार कर सकते हैं।

सीटेड ओवरहेड डंबल प्रेस
कंधों को परफेक्ट शेप में लाने के लिए सीटेड ओवरहेड डंबल प्रेस सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों हाथों में डंबल लेकर एक बेंच पर बैठ जाए। अब डंबल को कंधों के ऊपर की तरफ प्रेस करें। फिर उसी स्थिति में डंबल को नीचे लाएं। ध्यान रखें की इस एक्सरसाइज को करते वक्त कोहनी और कंधों के बीच 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए। इस एक्सरसाइज को आप अपनी क्षमता के अनुसार ही करें।

फ्रंट डंबल रेज
कंधों को मजबूत और शेप देने के लिए फ्रंट डंबल रेज एक्सरसाइज भी बहुत कारगर मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए डंबल को सीने के आगे की तरफ पकड़ें। अब एक हाथ को उठाते हुए दूसरे को नीचे की तरफ सीधा रखें। इसके बाद दूसरे हाथ से इस प्रक्रिया को दोहराएं। इस एक्सरसाइज को करते वक्त ध्यान दें कि पोस्चर ठीक रहे अन्यथा एक्सरसाइज से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info